{"_id":"0af465ed2f6408573d2ec49881933dc4","slug":"laws-of-man-dead-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत
badaun
Updated Thu, 26 Feb 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर दी है।
लखीमपुर खीरी के थाना भीरा अंतर्गत गांव भानपुर निवासी राजीव (30) सागर लाल पीसीएफ में सहायक भंडार नायक थे। उनकी शादी करीब दो साल पहले शहर के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले रामनिवास की बेटी राखी से हुई थी। रविवार को राजीव अपनी पत्नी राखी के साथ ससुराल आए थे। इनके भाई श्यामबाबू का कहना है कि 25 फरवरी को राजीव ने फोन करके सूचना दी। आरोप है कि ससुरालियों ने राजीव को जहर खिला दिया है। वह बरेली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना पर परिवार वाले बरेली पहुंचे। बुधवार शाम को राजीव की मौत हो गई। बरेली पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। श्यामबाबू ने ससुरालियों पर राजीव की हत्या का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।