फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four kg of silver from Saraf Tppebaji usurped

सराफ से टप्पेबाजी कर चार किलो चांदी ले उड़े

Thu, 08 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 08 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने चंदौसी के एक सराफ को चकमा दे दिया। बाइक सवार उचक्के सराफ चार किलो चांदी के जेवर से भरा बैग ले उड़े। घटना के बाद कस्बे में सघन तलाशी अभियान भी चला, लेकिन टप्पेबाज हाथ नहीं आए। टप्पेबाजों ने खुद को सेल्स टैक्स अफसर बताकर सर्राफ को जांच के नाम पर रोका था। घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे मुंसिफ कोर्ट के पास हुई।
चंदौसी के सराफ अरुण कुमार रस्तोगी आर्डर पर सोने और चांदी के जेवर तैयार करते हैं। गुरुवार को वह बिसौली में चांदी के जेवर की सप्लाई देने आए थे। जेवर उनके सूटकेस में भरे हुए थे। शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो लोगों ने अरुण को मुंसिफ कोर्ट के पास रोक लिया। खुद को सेल्स टैक्स का अफसर बताते हुए बैग की तलाशी देने को कहा, जब सराफ ने बैग खोला तो दोनों ने जेवर के कागजात दिखाने को कहा। इस पर अरुण कुमार को लगा कि वह दोनों सेल्स टैक्स विभाग से ही हैं। वह जेवरात के कागजात जेब में ढूंढने लगे। इसी दौरान दोनों युवक बैग लेकर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

सराफ के शोर करने पर लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे कस्बे में बाइक सवारों की तलाश में चेकिंग की गई। काफी कोशिश के बाद भी बाइक सवार हाथ नहीं आए। सराफ की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
मामला झांसे में लेकर ठगी करने का है। बाइक सवार दो लोगों ने खुद को सेल्स टैक्स का अफसर बताकर सराफ को रोका था। इसके बाद मौका पाकर बैग ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-जमीरुल हसन, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed