फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fire

दुकान में आग से सामान राख

Wed, 29 Jul 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Wed, 29 Jul 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
fire
हादसा मंगलवार रात नगर के गद्दीटोला मोहल्ले ओमचंद्र के घर और उसके बाहरी छोर पर परचूनी की दुकान में हुआ। उस वक्त ओमचंद्र समेत उसकी पत्नी घर पर ही थे। अचानक ही दुकान में धुआं उठता देख ओमचंद्र चीख पड़ा। शोर सुन आसपास के लोग भी आ गए। लपटों से घिरी परचूनी की दुकान में आग बुझाने का मौका भी नहीं मिल पाया। दुकान में आग की शुरूआत ही बिजली के तार से हुई थी। सो पड़ोसी भी आगे बढने से डरते रहे। पड़ोसी ने बिजली उपकेंद्र पर कॉल कर बत्ती बंद करा दी लेकिन तब तक आग ने उसके घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

बिजली जाने के बाद ही मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान और घर में मौजूद घरेलू सामान, 10 हजार रुपया नकद, बीड़ी, सिगरेट के पैकेट, परचूनी का सामान और अनाज स्वाहा हो गया। ओमचंद्र ने आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताते हुए तहसीलदार को भी अवगत कराया। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने मौका मुआयना भी किया। बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed