फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farooq, Omar Abdullah, the plaintiff in the case statement

फारुख, उमर अब्दुल्ला मामले में वादी के बयान दर्ज

Mon, 19 Dec 2016 11:29 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
टीवी एंकर के बयान दर्ज करने को दो जनवरी तय
 जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह के परिवाद पर सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने बादी बुंदू खां के बयान दर्ज किए। मामले में गवाह बनाए गए टीवी एंकर सुधीर चौधरी के बयान दर्ज करने के लिए दो जनवरी तय की गई है। 
शहर के मोहल्ला मीरा सराय निवासी समाजसेवी बुंदू खां की ओर से अधिवक्ता गजेंद्र सिंह ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसमें फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाए गए। कहा गया है कि 25 नवंबर को एक टीवी चैनल के प्राइम टाइम कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की एक सभा दिखाई जा रही थी। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। इस सभा में फारुख अब्दुल्ला का बयान देश की संप्रभुता एकता, अखंडता को ठेस पहुंचाने के साथ देश के खिलाफ घृणा फैलाने वाला था। उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्र के खिलाफ बयान देने से फारुख अब्दुल्ला को नहीं रोका। 
विज्ञापन

सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने परिवार स्वीकार कर लिया था। सोमवार को मामले में वाली बुंदू खां के कोर्ट ने बयान दर्ज किए। अगली सुनवाई को दो जनवरी मुकर्रर की है। इस दिन गवाह के तौर पर टीवी एंकर सुधीर चौधरी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed