{"_id":"57d175254f1c1b7f2f319c3b","slug":"earthy-rock-collapsed-killing-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढांग ढही, किशोरी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी की ढांग ढही, किशोरी की मौत
ब्यूरो /बदायूं
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव घूरनपुर में मिट्टी की ढांग ढहने से इसमें चार किशोरियां दब गईं। जब तक इनको बाहर निकाला गया सोनम नाम की किशोरी की मौत हो चुकी थी। तीन घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर मिलने पर लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
सहसवान के गांव घूरनपुर निवासी शौक मोहम्मद की 16 वर्षीय बेटी शाहीन गुरुवार सुबह अपनी छोटी बहन सोनम समेत गांव के ही दुलारे की बेटी मदीना और अशरफ की 11 वर्षीय बेटी के साथ गांव के बाहर मिट्टी खोदने गई थी। चारो लड़कियां मिट्टी खोद रहीं थीं। इसी दौरान एक ढांग ढह गई। चारो लड़कियां इसमें दब गईं। जब तक गांव के लोगों ने इनको बाहर निकाला सोनम की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशरफ की बेटी की हालत गंभीर है।
हादसे की खबर मिलने पर हलका लेखपाल विनय कुमार और राजस्व निरीक्षक विचित्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी।