फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Card stolen from ujhani swaped in chandausi

उझानी से कार्ड चुराया, चंदौसी के एटीएम से निकाले रुपये

Sat, 05 May 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 05 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Card stolen from ujhani swaped in chandausi
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तैनात फौजी की पत्नी को किसी मास्टर माइंड ने शिकार बना लिया। वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पति के खाते से रुपये निकालने के लिए पहुंची तो उसका कार्ड बदल लिया गया। कार्ड कब बदला गया उसे इसका अहसास नहीं हो पाया। अगले दिन फौजी के पास दो बार में 39 हजार रुपये की निकासी का मैसेज पहुंचा तो मामला सामने आया। रुपये संभल जिले में चंदौसी के एटीएम से निकाले गए थे। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लहुआ निवासी फौजी भानुप्रताप जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड है। फौजी का परिवार मिल कंपाउंड में रहता है। घरेलू खर्चों के लिए फौजी ने पत्नी स्नेहा के पास अपना एटीएम कार्ड छोड़ रखा है। खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। तीन दिन पहले स्नेहा ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम केबिन में पहुंचकर रुपये निकाले थे। उसी दौरान किसी युवक ने स्नेहा को झांसा देकर उसका कार्ड बदल लिया। रुपये निकालते समय युवक ने पासवर्ड को भी समझ लिया था। अगले दिन फौजी के खाते से दो बार में 39 हजार रुपये की निकासी हो गई। फौजी ने कॉल करके स्नेहा से रुपयों के बारे में पूछा तो उसने ऐसा करने से इंकार किया। 
विज्ञापन

धोखाधड़ी का अहसास होते ही स्नेहा परिजनों के साथ बैंक पहुंची। उसने बैंक अफसरों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बैंक से उसे यह पता लगा कि संभल जिले में चंदौसी के एटीएम से दो बार में रुपये निकाले गए हैं। बता दें कि यहां इससे पहले भी कार्ड बदलकर एटीएम से रुपये निकाल लिए जाने के तीन मामले सामने आ चुके हैं। मास्टर माइंड युवक कार्ड कब और कैसे बदल कर खिसक जाते हैं, इसका पूर्व में बैंक ग्राहकों को अहसास नहीं हो पाया था। इधर, स्नेहा ने बैंक कर्मियों से एटीएम केबिन में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर आरोपी का पता लगाने की भी मांग की। उसके परिजनों को कहना है कि एचडीएफसी के एटीएम केबिन से भी कार्ड बदलने वाले युवक के हुलिया का पता लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed