{"_id":"593018494f1c1b1e10bdacb3","slug":"attack-on-bjp-leader-s-house-as-soon-as-the-district-collector-goes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के गांव से जाते ही भाजपा नेता के घर पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलाधिकारी के गांव से जाते ही भाजपा नेता के घर पर हमला
कादरचौक।
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण में अनियमितताओें की थी शिकायत
प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भाजपा नेता को पंचायत के कामों के बारे में डीएम से शिकायत करनी भारी पड़ गई। डीएम के गांव से जाते ही कुछ लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। मामले में प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
कादरचौक थाने का गांव भदरौल ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त गांव है। गुरुवार को डीएम अनिता श्रीवास्तव गांव में दौरा करने पहुंची थीं। यहां उझानी के भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने डीएम से शिकायत कर दी। कहा कि शौचालयों के निर्माण में अनियमितताएं की जा रही हैं। धर्मेंद्र चौहान के पिता गंगा सिंह चौहान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। गांव का निरीक्षण करने के बाद डीएम लौटीं तभी धर्मेंद्र चौहान के घर पर हमला बोल दिया गया। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट की गई और दहशत फैलाने के लिए कई फायर भी किए। सूचना मिलने पर भदरौल चौकी पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी यहां से भाग निकले। मारपीट में धर्मेंद्र चौहान के परिवार के कई लोगों को चोटें भी आई हैं। धर्मेंद्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति महेंद्र सिंह, महेंद्र के लड़के सुदेश, दिनेश, मुकेश और अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बीपी सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।