फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सदर विधायक ने तुड़वाया व्यापारियों का अनशन, जल्द खुलासे का आश्वासन

सदर विधायक ने तुड़वाया व्यापारियों का अनशन, जल्द खुलासे का आश्वासन

Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सदर विधायक ने तुड़वाया व्यापारियों का अनशन, जल्द खुलासे का आश्वासन
बिल्सी (बदायूं)। पिछले चार दिन से बंबा चौराहे पर बैठे व्यापारियों का अनशन गुरुवार को सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने तुड़वा दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस डकैती का जल्द खुलासा करेगी, इसके लिए वह स्वयं पुलिस से बात करेंगे।
विज्ञापन

विगत 16 फरवरी की रात नगर के सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के घर में आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया था। असलहों के बल पर बदमाशों ने उनके परिवार वालों को बंधक बना लिया था और लाखों का माल लूटकर ले गए थे। खुलासे को लेकर पहले से बिल्सी पुलिस लापरवाह रही। पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए नगर के व्यापारियों ने दूसरे दिन से बंबा चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अनशन भी जारी रखा। गुरुवार को भी नगर का पूूरा मार्केट बंद रहा और व्यापारी अनशन पर डटे रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व्यापारियों से मिले। जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म कराया, साथ ही आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही डकैती का खुलासा करेगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी-अपनी दुकानें खोलें, जिससे दूसरे लोगों को परेशानी न हो। इस पर दोपहर बाद बाजार खुल गया। इस दौरान प्रदीप वार्ष्णेय, नितिन कुमार, राहुल शर्मा, शिवम उपाध्याय, गणेश गुप्ता, उमेश चंद्र, बाबर हुसैन, संजीव कुमार, पूजा गुप्ता, गीतांजलि, रश्मि वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, शैली, मधु, गीता, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी
नवागत एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी गुरुवार को सराफा व्यापारी के घर पहुंचे। उन्होंने पूरे घर का मुआयना किया। पीड़ित परिवार और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि लूटपाट की घटना का शीघ्र वर्कआउट किया जाएगा। इसके लिए कई टीमें लगाई गईं हैं, जिससे समय पर वर्कआउट हो सके। उन्होंने व्यापारियों से धैर्य और सहयोग की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर शाहिद अली खां, एसएसआई अमरपाल सिंह यादव, कस्बा इंचार्ज सतवीर सिंह उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed