{"_id":"5ca3819bbdec22142c5cbbee","slug":"81554219419-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजरिया में कार से तीन लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजरिया में कार से तीन लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार दोपहर दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मुजरिया चौराहे के पास स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से तीन लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ के बाद कार सवार लोगों को छोड़ दिया है लेकिन उनके रुपये कब्जे में लेकर ट्रेजरी भिजवा दिए।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट रमेश कुमार सिंह मंगलवार दोपहर अपनी टीम और पुलिस के साथ मुजरिया चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक-एक वाहन को रोक-रोककर चेक किया जा रहा था। उसी समय दिल्ली की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी। टीम ने कार को चौराहे पर पहुंचते ही रोक लिया। उसके बाद उसकी तलाशी शुरू कर दी गई। उसमें रखे एक बैग में साढ़े तीन लाख रुपये बरामद हुए। पिछली सीट पर बैठे मिले विनोद कुमार पुत्र तेजराम निवासी कमले नगला थाना उसहैत से पूछताछ की गई लेकिन वह रुपये लाने और ले जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। इस पर टीम ने रुपये अपने कब्जे में ले लिए। फिर उसके बाद रुपये ट्रेजरी में जमा करा दिए गए। पुलिस ने विनोद कुमार के साथ कार चालक को छोड़ दिया है।
00000
पुलिस ने ट्रक से बरामद किए एक लाख रुपये
बिसौली (बदायूं)। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ओरछी चौराहे के पास पुलिस और सीआरपीएफ के जवान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सीओ सर्वेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद थे। तभी हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें एक लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस की सूचना पर सचल दल भी मौके पर पहुंच गया। ट्रक चालक रुपये साथ ले जाने का कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया। इससे उसके रुपये जब्त करके ट्रेजरी में जमा करा दिए गए। बाद में कागजात दिखाने पर ट्रक छोड़ दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, वजीरगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो