{"_id":"5b8bf9a042c79246627ac805","slug":"61535900064-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग पर लगेगा गैंगस्टर, एक और पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग पर लगेगा गैंगस्टर, एक और पकड़ा
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकर्स गैंग पर लगेगा गैंगस्टर, एक और पकड़ा
एसपी सिटी ने दिए कार्रवाई के आदेश, फरार आरोपियों की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में बवाल करने वाले बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार सुबह दबिश देकर गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे जेल भेज दिया।
एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइकर्स गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह काम पुलिस को पहले ही करना था। इस गैंग के सदस्यों ने मई माह में एक युवक को सरेआम अगवा कर पीटा था। बाद में उसे छोड़ दिया था। मॉडल शॉप पर फायरिंग और तोड़फोड़ करने वाला भी यही गैंग था। अभी कुछ दिन पहले इस गैंग के सदस्यों ने सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही के साथ मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए इन आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई जाएगी, जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार सुबह इसी गैंग के सदस्य आदित्य दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाकी सदस्यों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।