{"_id":"5ace27264f1c1bca3d8b491a","slug":"181523459878-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे बदमाशों के कब्जे में रहा सिसरका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ घंटे बदमाशों के कब्जे में रहा सिसरका
Updated Wed, 11 Apr 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
फोटो--
8 से 14 और 31 से 35
डेढ़ घंटे बदमाशों के कब्जे में रहा सिसरका
उर्दू में गाली के साथ गोली मार रहे थे बदमाश, बोले-बुलाओ पुलिस, कुछ नहीं होगा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गांव परमानंदपुर और सिसरका में लूटपाट करने वाले बदमाश पूरी तरह बेखौफ थे। रात में करीब डेढ़ घंटे लूटपाट के दौरान सिसरका गांव बदमाशों के कब्जे में रहा। गलियों में खड़े बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे थे। उन्हें जो ग्रामीण दिखाई देता, उस पर तुरंत फायर झोंक देते थे। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश बातचीत के दौरान उर्दू के शब्दों का प्रयोग ज्यादा कर रहे थे। ग्रामीणों से कह रहे थे ..कर लो जो भी करना है, कुछ नहीं होगा। जिसे चाहो फोन कर लो।
ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों की उम्र 20 से 30 साल के बीच होगी। गैंग लीडर 35-40 साल का था और लुंगी पहने था। चेहरे पर दाड़ी थी। कई बदमाश सिर पर अंगोछा बांधे थे। कई हाफ पैंट में थे। उनके हाथों में लोहे की राड, हॉकी और देशी बंदूकें थीं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ बदमाश हाथों में बंदूक लिए गलियों में घूम रहे थे, और कुछ लूटपाट में लगे थे। बदमाशों के फायर करने पर ग्रामीण जाग गए, लेकिन बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। शोर मचाने या घर से बाहर निकलने पर बदमाश सीधा फायर झोंक देते थे। बदमाशों की क्रूरता देख पूरा गांव दहशत में था। डर की वजह से किसी ने पुलिस तक को फोन नहीं किया। सिसरका में करीब डेढ़ घंटे तक बदमाश लूटपाट और उत्पात करते रहे। बदमाशों के जाने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीण शोर मचाने की हिम्मत जुटा पाए। इससे पहले परमानंदपुर गांव में आधा घंटे बदमाश कब्जा किए रहे। सुबह होने पर एसपीआरए डॉ. एसपी सिंह सिसरका गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम के साथ जंगल में कांबिंग की मगर कोई नतीजा नहीं निकला। बुधवार को ग्रामीणों के चेहरे पर बदमाशों की दहशत साफ दिख रही थी। एसएसपी अशोक कुमार के सामने ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना था कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो वे गांव छोड़ जाएंगे। ग्रामीणों को दहशत को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
----
डॉयल 100 और थाना पुलिस दे गई धोखा
परमानंदपुर गांव से पांच सौ मीटर दूर डॉयल 100 की गाड़ी खड़ी होने का प्वाइंट है। मगर वहां पुलिस मौजूद नहीं रहती। मंगलवार की रात भी गाड़ी प्वांट पर नहीं थी। बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए उदयवीर की माने तो उन्होंने घटना के बाद पुलिस को कई बार फोन मिलाया। डायल 100 पुलिस को भी फोन किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ओरछी चौराहे जाकर घटना की जानकारी एक सिपाही को दी। इसके बाद परिजन उदयवीर को चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उदयवीर को फैजगंज बेहटा थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
-----
बदमाश पकड़ने को तीन टीमें गठित
एसएसपी अशोक कुमार के आदेश पर घटना के खुलासे को सीओ के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस लगाई गई है। फैजगंज बेहटा थाने के अलावा बिसौली और इस्लामनगर पुलिस को लगाया गया। इसके अलावा सर्विलांस टीम व स्वाट टीम को भी लगाया गया है।
-----
सोमवार रात को बिल्सी के कई गांवों में की थी लूटपाट
बदायूं। बदमाशों ने सोमवार रात बिल्सी थाना क्षेत्र के कई गांवों में लूटपाट की। ग्राम जरावन में मोहकम की पत्नी लज्जावती, बेटा आशाराम और उसकी पत्नी पूजा को जमकर पीटा था। साथ ही नकदी समेत आभूषण लूट ले गए थे। ग्राम गिरधरपुर में गंगाराम को पीटा और लूटपाट की। छौलान गांव में भूप सिंह और पन्नी को पीट कर घायल कर दिया। ग्राम वैरमई निवासी अमर सिंह और उनकी पत्नी रामवती को पीटकर आभूषण लूट लिए गए। ग्राम केसरपुर के अलावा आस-पास के तीन अन्य गांवो में लूटपाट की गई थी। ठीक इसी तरह ग्राम सिसरका और परमानंदपुर गांव में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
-----
...तो बाहरी बदमाशों ने की लूटपाट
आसफपुर। ग्राम सिसरका और परमानंदपुर में लूटपाट करने वाले बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। ग्रामीणों की मानें तो इससे पहले बदमाशों को इलाके में नहीं देखा गया। संभवत: बदमाश बाहर के थे।
-----
लूटपाट वाले घरों में नहीं जले चूल्हे
आसफपुर। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पांच दशक से इलाके में ऐसी घटना नहीं हुई है। गांव के बुजुर्ग घटना से सन्न रह गए हैं। वहीं महिलाएं और बच्चे दहशत में हैं। घटना के बाद से गांव में पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। फिर भी लोगों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। ज्यादातर लोगों के घरों में बुधवार को चूल्हे नहीं जले।
-----
दलित बस्ती को बनाया निशाना
आसफपुर। बदमाशों ने दलित परिवारों को अपना निशाना बनाया। ग्राम सिसरका में सबसे अधिक आबादी जाटव समाज की है। जबकि परमानंदपुर में लोधे राजपूत ज्यादा संख्या में रहते हैं। ऐसे में दोनों ही गांवों में सिर्फ दलितों के घरों को निशाना बनाया गया।
-----
लूटपाट के दो मामले दर्ज
आसफपुर। मंगलवार रात हुई लूटपाट और फायरिंग के मामले में बदमाशों की गोली लगने से घायल परमानंदपुर निवासी उदयवीर के बेटे जगजीवनराम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना पुलिस ने सिसरका निवासी प्यारेलाल के बेटे जगदीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-----
जिले में चला सर्च अभियान
बदायूं। एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर में घुमंतू लोगों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। दोपहर दो बजे शुरू हुआ अभियान देर रात तक चलता रहा। जिले में जगह-जगह डेरा जमाए बाहरी लोगों को खोजा गया। उनके डेरों में तलाशी ली गई। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
-----
पुलिस खंगाले स्लाटर हाउस
बदायूं। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस ने बुधवार को चोरी छिपे चल रहे कई स्लाटर हाउस पर छापा मारकर छानबीन की। एसपी देहात ने सीओ बिसौली मुन्नालाल के साथ संभल जाकर तीन मांस फैक्ट्री में छापा मारा और कई घंटे छानबीन की।
--------------
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट का मामला गंभीर है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। कई जगह छापेमारी भी की है। अब तक छानबीन में पशु तस्कर ही लग रहे हैं। एक सुराग भी मिल गया है। जल्द ही इस घटना का वर्कआउट कर दिया जाएगा। - अशोक कुमार, एसएसपी