फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   किशोरपुर के दो पक्षों में फायरिंग, भाजपा नेता समेत छह घायल

किशोरपुर के दो पक्षों में फायरिंग, भाजपा नेता समेत छह घायल

Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
किशोरपुर के दो पक्षों में फायरिंग, भाजपा नेता समेत छह घायल
 थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुर में मंगलवार शाम खड़ंजा डलवाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। उनके बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से भाजपा नेता को बरेली रेफर कर दिया गया। इस मामले में अभी किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

यह मामला बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुर का है। मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान द्वारा गांव में खड़ंजा डलवाया जा रहा था। इस दौरान गांव के मोहित पाठक ने खड़ंजे की नाली एक तरफ करने का विरोध किया। उसका कहना था कि नाली दोनों तरफ की जाए। इस बात पर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। उस समय मामला निपट गया लेकिन देर शाम बड़ा बवाल हो गया। मोहित शाम को कुछ दूर स्थित पड़ोसी गांव लालपुर गया था, जहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पीट दिया। वापस आकर उसने अपने परिवार वालों को हकीकत बताई। जिस पर उसके पक्ष के अजीत पाठक, संजय पाठक, विट्टन पाठक और सत्यप्रकाश पाठक लालपुर पहुंच गए। फिर उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। इस फायरिंग में एक पक्ष के अजीत पाठक, संजय पाठक, विट्टन पाठक और सत्यप्रकाश पाठक और दूसरे पक्ष के भाजपा मंडल अध्यक्ष चरन सिंह को गोली लगी है। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से चरन सिंह को बरेली रैफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी की हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



सुबह किशोरपुर के प्रधान रजन सिंह ने दूसरे पक्ष के खिलाफ खड़ंजा की ईंट चोरी करने के आरोप में तहरीर दी थी। गांव में इसी वजह से विवाद हुआ है। जो लोग घायल हैं, उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार यादव, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed