फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बैंक मित्र ने हड़पे ग्राहकों के लाखों रुपये

बैंक मित्र ने हड़पे ग्राहकों के लाखों रुपये

Sun, 23 Jul 2017 07:14 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
बैंक मित्र ने हड़पे ग्राहकों के लाखों रुपये
उझानी (बदायूं)। भारतीय स्टेट बैंक की धौरेरा ग्रामीण शाखा में बैंक मित्र पर ग्राहकों के खातों में घपला करने का आरोप लगा है। बैंक मित्र पर आरोप है कि कुछ ग्राहकों की पासबुक में नकदी तो चढ़ाई, लेकिन खातों में रकम बहुत कम निकली। कईयों की पासबुक ही उसने अपने पास रख लीं। बैंक मित्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए ग्राहक सामूहिक रूप से कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले में एक ग्राहक की ओर से सामूहिक तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजदों में उसके भाइयों के साथ भांजे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी कृष्णपाल के साथ रविवार सुबह कई ग्राहक कोतवाली पहुंचे। कृष्णपाल एक दिन पहले ही एसबीआई की धौरेरा की ग्रामीण शाखा के बैंक मित्र नरऊ निवासी हृदेश समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दे चुका था। ग्राहकों को खातों में धोखाधड़ी का अहसास उस वक्त हुआ जब वह एसबीआई के मुख्य शाखा में खातों की जानकारी करने पहुंचे थे। धौरेरा के खाताधारक पप्पू के खाते में 30 हजार रुपये के स्थान पर एक सौ रुपये और शांतिदेवी की पेंशन के खाते की रकम में महज एक रुपया ही बचा था। धोखाधड़ी के शिकार ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने बताया कि बैंक मित्र के खिलाफ पहले भी शिकायत की गई लेकिन उस वक्त गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन

कृष्णपाल के मुताबिक, उसके खाते से बैंक मित्र ने 38 हजार रुपये का गोलमाल किया है। कृष्णपाल के ही गांव के इंद्रपाल, पप्पू, राजेश्वरी पत्नी शेरसिंह, पुष्पादेवी पत्नी दानवीर, हरेंद्र सिंह, अशर्फी पत्नी वंशी, बादाम सिंह, बुटला गांव के विजय सिंह, रायपुर के रामबहादुर, गिरधरपुर गांव की हीरावती पत्नी जसवीर, बहादुरगंज मोहल्ले की हसीना पत्नी इरफान और नाजरी पत्नी इसरार के खातों में भी बैंक मित्र ने हेराफेरी की है। आरोप है कि पिछले दिनों कृष्णपाल समेत कई ग्राहक हृदेश के मिल कंपाउंड स्थित निवास पर गए तो उसने ग्राहकों के रुपये लौटाने की बजाय धमकाया। धमकाने वाले हृदेश के चार भाइयों और दो भांजों में ग्राहकों ने सत्येंद्र और कल्लू को पहचान लिया। इंसपेक्टर संजय गोयल ने बताया कि बैंक मित्र समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीना पहले लग चुकी है लेनदेन पर रोक
उझानी। एसबीआई ने धौरेरा शाखा को मिल कंपाउंड में संचालित करने को गलत बताते हुए करीब दो महीना पहले स्थानीय स्तर से जांच कराई थी। जांच के दौरान बैंक मित्र हृदेश के व्यवहार पर भी सवाल उठे थे। उसी दौरान क्षेत्रीय कार्यालय ने धौरेरा ग्रामीण शाखा के संचालन पर रोक लगा दी थी। उसी के बाद से धौरेरा ग्रामीण शाखा के ग्राहक मुख्य शाखा पहुंचकर लेनदेन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed