फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हुक्का बार सील, छह लुटेरे दबोचे

Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
हुक्का बार में पकड़े गए लुटेरे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात शहर के नई सराय मोहल्ले मेंअवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। यहां से बार मालिक समेत छह लुटेरे पकड़े गए हैं। उनके पास से तीन तमंचे, दो चाकू, तीन बाइक, छह मोबाइल और पंद्रह हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी लुटेरों को जेल भेज करने के साथ बार को सील कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय में लंबे समय से अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। यहां रोजाना शाम को शहर के तमाम युवा आकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते थे। शहर के तमाम लूटपाट करने वाले बदमाशों ने भी हुक्का बार को अपना अड्डा बना लिया था। रविवार रात सूचना मिली कि हुक्का बार में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ बदमाश आए हुए हैं। मौज मस्ती चल रही है। इस पर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने तुरंत टीम तैयार की और छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से नई सराय निवासी हुक्का बार मालिक फैज उर्फ राजा पुत्र असगर गली, बाबा कॉलोनी और अलापुर निवासी यश वर्मा, ब्राहमपुर मोहल्ला निवासी लालू यादव उर्फ शुभम, टिकटगंज निवासी वरुण देवल, सालारपुर निवासी अयाज और अलापुर के बिलहरी निवासी अब्दुल कादिर उर्फ जिलानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सभी हुक्का बार में बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे थे। उनके पास से तीन तमंचे, दो चाकू, तीन बाइक, छह मोबाइल और पंद्रह हजार रुपयों के अलावा लूट का माल पकड़ा गया। पुलिस ने सभी लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। सोमवार दोपहर हुक्का बार सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार हुक्का बार से पकड़े गए यश वर्मा के खिलाफ कई धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। वह धोखाधड़ी और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में नामजद है। इसके अलावा लालू यादव उर्फ शुभम के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। वरुण देवल पर चार, अयाज पर पांच, अब्दुल कादिर पर चार और फैज उर्फ राजा पर छह मामले दर्ज हैं।
-
शहर में करते थे लूटपाट
हुक्का बार से पकड़े गए सभी आरोपियों पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का भी आरोप है। वे बाइक से शहर में छिनैती और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने एक कार लूटने की भी कोशिश की थी। खास बात ये है कि उन्होंने कुछ ऐसी घटनाओं को भी कबूल किया, जो पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थी।

-
कोतवाली पुलिस ने नई सराय मोहल्ले में हुक्का बार पर छापा मारा था। वहां से छह लुटेरे पकड़े गए हैं। उनके पास से तमंचे, चाकू भी बरामद हुए हैं। हुक्का बार को सील करा दिया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed