फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   stray dog was twisted holding the tail and thrown, report

animal cruelty : आवारा कुत्ते को पूंछ पकड़कर घुमाया और फेंक दिया, रिपोर्ट

Sun, 29 May 2022 01:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2022 01:55 PM IST
सार

मामला तीन-चार दिन पुराना है। शुक्रवार शाम बदायूं में वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक आवारा कुत्ते को पूंछ पकड़कर घुमाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने कुत्ते को नाली में फेंक दिया।

विज्ञापन
stray dog was twisted holding the tail and thrown, report
कुत्ते को पूंछ पकड़कर फेंकता आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहसवान कस्बे में आवारा कुत्ते को पूंछ पकड़कर घुमाकर फेंकना एक युवक को मंहगा पड़ गया। उसकी हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला तीन-चार दिन पुराना है। शुक्रवार शाम जिले में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक आवारा कुत्ते को पूंछ पकड़कर घुमाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने कुत्ते को नाली में फेंक दिया। यह वीडियो पुलिस के पास ही नहीं तमाम लोगों के व्हाट्सएप नंबर और फेसबुक पर वायरल हुआ। इसके बारे में कल्याननगर निवासी पशु प्रेमी विकेेंद्र शर्मा को भी पता चला। उन्होंने एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा से कार्रवाई की मांग की लेकिन उन्होंने पहले जांच फिर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले की जांच सहसवान कोतवाली में तैनात एसआई प्रमोद कुमार को सौंपी गई। एसआई प्रमोद कुमार उसी दौरान सिपाही उमेश कुमार और नागेंद्र सिंह के साथ कस्बे के चौधरी मोहल्ला में पहुंचे, जहां तमाम लोगों से उन्होंने पूछताछ की।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक जुनैद खान पुत्र हनीफ है। कुछ ने बताया कि आवारा कुत्ता सड़क पर बैठा हुआ था। उस दौरान वहां आसपास तमाम लोग मौजूद थे। तभी जुनैद ने कुत्ते को पूंछ पकड़कर घुमाते हुए फेंका था। इस पर पुलिस ने एसआई प्रमोद की ओर से आरोपी जुनैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ली है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट
यह मामला सहसवान कस्बे का है। एक वीडियो वायरल हुआ था। जब उसकी जांच कराई गई तो आरोपी सहसवान कस्बे के हलवाई चौक मोहल्ले का जुनैद निकला। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed