{"_id":"6238c1919a577557a963e990","slug":"crime-badaun-news-bly478899969","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर रोड पर युवती से छेड़छाड़, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर रोड पर युवती से छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार शाम शेखूपुर रोड पर कुछ लोगों ने बाइक सवार युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उन्होंने युवती और उसके भाई के साथ मारपीट भी की।
सोमवार शाम करीब चार बजे शेखूपुर निवासी युवती अपने भाई के साथ बाइक पर शहर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में जहानाबाद गांव के नजदीक कुछ लोग सड़क किनारे खड़े थे। उन्होंने चलती बाइक पर उनसे छेड़छाड़ कर दी। कुछ कहने पर उन्होंने बाइक रोक ली और युवती व उसके भाई के साथ मारपीट की। ये देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया लेकिन अन्य आरोपी भाग गए। पुलिस उसे सिविल लाइंस थाने ले गई है। देर शाम तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। संवाद