{"_id":"5f7cbc0a8ebc3e9b9241fdc2","slug":"crime-badaun-news-bly4224200144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजदीकी व्यक्ति ने कराई थी पिता-पुत्र से लूट, एक लुटेरा भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजदीकी व्यक्ति ने कराई थी पिता-पुत्र से लूट, एक लुटेरा भी दबोचा
विज्ञापन
दातागंज। सोमवार को दिनदहाड़े पिता-पुत्र से हुई तीन लाख रुपये की लूट के मामले में एक बदमाश समेत उन्हें सूचना देने वाला भी पकड़ा गया है। बताते हैं कि जैसे ही पिता-पुत्र मनिकापुर कौंरि के नजदीक पहुंचे थे कि उनके नजदीकी व्यक्ति ने बदमाशों को सूचना दी थी, जिससे बदमाश उनसे रुपये लूटकर भाग गए। इसमें एक बदमाश फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने पिता-पुत्र से तीन लाख रुपये लूट लिए थे। दरअसल टिकलापुर निवासी प्रेमचंद ने अपने गांव के प्रधान सुरेंद्र के बेटे सुबोध से एक ट्रैक्टर खरीदा था। उसके ट्रैक्टर पर लोन था। सोमवार को प्रेमचंद अपने बेटे हरवेंद्र के साथ बाइक पर वही लोन चुकाने बरेली जा रहे थे। उनके साथ सुबोध भी जा रहा था, लेकिन वह कुछ देर पहले गांव से निकल गया था। उसी दौरान मनिकापुर कौंरि और हथिनीभूड़ के बीच बदमाशों ने उनसे रुपये लूट लिए और मौके से भाग गए। इधर, मामले की जांच में लगी पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो सबसे पहले ये पता लगाया कि ये बात किसे पता थी कि प्रेमचंद रुपये लेकर बरेली जा रहे हैं। उन्हें चिन्हित किया गया। उन्हीं में से एक पुलिस के शक के दायरे में फिट बैठ गया। उसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसने बाइक सवार लुटेरों के नाम बताए हैं। दोनों लुटेरे सराय गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश चल रही है। मूसाझाग एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि अभी दोनों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।
भुक्तभोगी बोले-समझौता कराने की फिराक में पुलिस
-भुक्तभोगी प्रेमचंद ने मंगलवार सुबह एसएसपी को सौंपे पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन लोगों ने रुपये लूटे थे। उन्होंने आपस में और सूचना देने वाले के साथ आपस में बटवारा कर लिया है। जिसने बदमाश लगाए थे। वह गांव के जिम्मेदार व्यक्ति का बेटा है। इसलिए पुलिस उससे समझौता कराने की फिराक में है। आरोपियों का अब तक चालान नहीं किया गया है।