{"_id":"5f15db3a8ebc3e6396563ccb","slug":"crime-badaun-news-bly4134432184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर नाबालिग ने साफ किए 58 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर नाबालिग ने साफ किए 58 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। बदायूं-दिल्ली हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप से करीब 14 साल के नाबालिग ने 58 हजार रुपये साफ कर दिए। इसका पता सीसीटीवी फुटेज खंगाने पर चला। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के बाद पुलिस आरोपी नाबालिग की पहचान करने में जुटी है।
बदायूं-दिल्ली हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के ऑफिस में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लगभग 14 साल का नाबालिग घुस गया। कोई उसे देख पाता उससे पहले नाबालिग ने यहां से 58 हजार रुपये चोरी कर लिए और चला गया। शाम को पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन ने रकम का मिलान किया तो इसमें 58 हजार रुपये कम मिले। इसके बाद पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चोरी के बारे में पता लगा। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरी करने वाले नाबालिग की पहचान की जा रही है। अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं लगा है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।