फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिजली के पोल में उतरा करंट, किसान की मौत

Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गपुर में सोमवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान सुबह अपने खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में पोल पर उतरे करंट की चपेट में आ गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ये हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ। उस समय ग्राम दुर्गपुर निवासी शिवनारायन (55) पुत्र दौली अपने खेत पर जा रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक गांव के खेतों में बिजली के तार काफी ढीले हो चुके हैं। लोग आराम से तार छू सकते हैं। इसी वजह से खेत में लगे पोल में करंट उतर आया। इस बारे में शिवनारायन को जानकारी नहीं थी। अपने ट्यूबवेल की ओर जाने के दौरान अचानक पोल पर उनका हाथ रख गया। इससे बिजली के करंट ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से किसान वहीं गिर गए। उन्हें देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह किसान को पोल से अलग किया और सप्लाई बंद कराई। इसकी सूचना पर किसान के परिवार वाले पहुंच गए। तब तक किसान की मौत हो गई। बाद में इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों ने पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में जानकारी नहीं है। पता करते हैं, कैसे मौत हुई। जांच के बाद ही इसमें कुछ कह सकते हैं। अगर विभाग की कमी से हादसा हुआ। तो नियमानुसार जो भी मुआवजा होगा, वह दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील गर्ग, एसई, पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed