फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित निकली महिला

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
covid 19
बिनावर (बदायूं)। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुडरा निवासी एक महिला बरेली में कोरोना पॉजिटिव निकली है। उसके परिवार वालों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। उसके घर को सैनिटाइज कराया गया है। आसपास के लोगों को सलाह दी गई है कि वे एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आएं और दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन

ग्राम कुडरा निवासी 62 वर्षीय महिला को दो दिन पहले बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, उसकी शुगर काफी कम हो गई थी। इससे महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। तब परिवार वाले उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां महिला की कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए सैंपल लिया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना पर घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ख्यालीराम राठौर सोमवार दोपहर अपनी टीम के साथ कुडरा गांव पहुंच गए। उन्होंने महिला के परिवार वालों को होम क्वारंटीन करा दिया है। उनकी हिस्ट्री खंगालते हुए कहा कि मंगलवार को परिवार और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे। बाकी सोमवार को उनके घर और आसपास के इलाके को सैनिटाइज करा दिया है। महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
महिला बरेली के एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, उसका सैंपल लिया गया था जिसमें वह पॉजिटिव आई है। फिलहाल उसके परिवार वालों को क्वारंटीन करा दिया गया है। मंगलवार को सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ख्यालीराम राठौर, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed