फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वीडियो वायरल.. अब अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर की बिक्री

Sun, 17 Nov 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। गद्दी चौक पर शटर काटकर बनाई गई खिड़की से शराब की बिक्री का मामला खुलने पर आबकारी विभाग ने यहां की खिड़की तो बंद करा दी, लेकिन अब भी विभाग की ‘व्यवस्था’ के दरवाजे में ‘अव्यवस्था’ की कई खिड़कियां खुली हैं। जहां शहर की कई दुकानों पर अब भी रात दस बजे के बाद ओवररेट शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है। वहीं अब अंग्रेजी शराब की दुकान से खुलेआम बीयर की बिक्री होने का मामला सामने आ गया है। जिले के बरामयखेड़ा में अंग्रेजी शराब की दुकान से बीयर की बिक्री हो रही है, जबकि नियमानुसार यहां केवल अंग्रेजी शराब ही बिक सकती है। विभाग भी इस बात को कहता है कि अंग्रेजी की दुकान से बीयर की बिक्री नहीं हो सकती।
विज्ञापन

शहर में ऐसी कोई शराब की दुकान नहीं जहां शराबियों को रात दस बजे के बाद शराब उपलब्ध न हो जाती हो। गद्दीचौक पर तो शहर के बीचोंबीच शटर में खिड़की बनाकर रात में शराब बेची जा रही थी। अमर उजाला में इस मामले को प्रमुखता से उठाये जाने के बाद आबकारी विभाग ने खिड़की पर तो वेल्डिंग करा दी, लेकिन दुकानों पर रात दस बजे के बाद शराब की बिक्री रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए। यही वजह है कि आज भी रोडवेज, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, नवादा समेत शहर की तमाम दुकानों पर रात दस बजे के बाद आसानी से शराब मिल रही है। अब विभाग की निष्क्रियता का एक और नमूना सामने आया है। बरामयखेड़ा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर की बिक्री की जा रही है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो अफसरों के कान खड़े हो गए। वीडियो में एक व्यक्ति शराब की दुकान से दो बीयर की केन खरीद रहा है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद अफसर फिर अपनी सफाई और चेकिंग करने की बात करने मेें जुट गए हैं।
विज्ञापन


...तो खतरे में न आ जाए सुरक्षा व्यवस्था
भले ही अयोध्या मामले को लेकर अब तक चिंतित रही पुलिस थोड़ा सुकून में है लेकिन रात में चौराहों पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोग कभी भी शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लगातार अभियान चला रहे हैं। लोगों से कहते हैं कि जहां भी अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, उसकी तुरंत सूचना दें, जिससे कड़ी कार्रवाई की जा सके। अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर बेचने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं इसकी जांच कराता हूं, फिर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
-सुशील कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed