{"_id":"5f15d8f48ebc3e9fea1d8130","slug":"covid-19-badaun-news-bly413440473","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला में बंगाली डॉक्टर और मेडिकल स्टोर मालिक समेत चार कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला में बंगाली डॉक्टर और मेडिकल स्टोर मालिक समेत चार कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ककराला। ककराला कस्बे में एक बंगाली डॉक्टर और दो मेडिकल स्टोर मालिक समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनके सैंपल 16 जुलाई को भेजे गए थे। बताते हैं कि ये लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव निकले एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। बंगाली डॉक्टर ने उसका इलाज भी किया था। इससे ये भी संक्रमित हो गया।
सोमवार रात स्वास्थ्य विभाग को 323 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 319 सैंपल निगेटिव निकले जबकि चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चारो कोरोना पॉजिटिव ककराला कस्बे के रहने वाले हैं। बताते हैं कि 12 जुलाई को वार्ड नंबर 16 में एक एएनएम कोरोना पॉजिटिव निकली थी। उसकी कुछ दिन से तबीयत खराब थी। पहले उसने स्थानीय चिकित्सक से अपना इलाज कराया था। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसने अपनी कोरोना की जांच कराई जिसमें वह पॉजिटिव निकली। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए दो मेडिकल स्टोर मालिक, एक बंगाली डॉक्टर, एएनएम के पति समेत 35 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। एएनएम के अलावा कस्बे में एक और व्यक्ति पॉजिटिव निकला था। ये लोग उसके भी संपर्क में आने वाले बताये गए थे। सोमवार रात सभी की रिपोर्ट आ गई जिसमें एएनएम का पति, बंगाली डॉक्टर और वार्ड नंबर छह, वार्ड नंबर 22 के मेडिकल स्टोर मालिक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ककराला पहुंच गई। संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है।
जांच को भेजे 290 सैंपल
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के पास जहां 323 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। वहीं, 290 सैंपल एकत्र करके जांच को भेजे गए हैं। जिले में सैंपलिंग ज्यादा होने से पेंडिंग सैंपलों की संख्या बढ़ गई है। इस समय 1032 सैंपल पेंडिंग हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
इंदिरा चौक और कृष्णापुरी हॉटस्पॉट मुक्त
बदायूं। सोमवार को शहर का इंदिरा चौक और कृष्णापुरी इलाका हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया गया। दोनों इलाकों में आठ जुलाई को एक-एक कोरोना पॉजिटिव निकला था। इससे कृष्णापुरी और इंदिरा चौक से लेकर पंडित जी पेट्रोल पंप तक का एरिया सील करा दिया गया था। सोमवार को ये हलाके हॉटस्पॉट मुक्त होने से बहुत बड़ी राहत मिली है।
कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे सराफ के माता-पिता
उझानी। स्टेशन रोड निवासी सराफ को पिछले दिनों कोरोना हो गया था। सराफ को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराके तीसरे दिन सराफ के माता-पिता का स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट कराया तो वह दोनों भी पॉजिटिव निकले। दंपती को गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मेदांता से डिस्चार्ज होकर दंपती रविवार देर शाम घर पहुंचे तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सराफ ने पहले ही कोरोना से जंग जीत ली थी।
क्या कहते हैं अधिकारी
सोमवार रात 323 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें 319 सैंपल निगेटिव निकले हैं। जबकि चार पॉजिटिव हैं। ये चारो पॉजिटिव ककराला कस्बे के रहने वाले हैं। उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ