फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Commencement and orientation program of newly admitted students organized

Budaun News: नवप्रवेशित छात्रों का विद्यारंभ एवं अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

Tue, 02 Sep 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Commencement and orientation program of newly admitted students organized
राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबो​धित करते प्राचार्य। स्रोत कॉलेज
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में सोमवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए विद्यारंभ एवं अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. रविन्द्र सिंह यादव, डॉ. अनिल कुमार प्रथम, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. हुकूम सिंह, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. बबिता यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. ज्योति विश्नोई और डॉ. प्रेमचंद चौधरी सहित वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मानविकी और सामाजिक विज्ञान का अध्ययन केवल ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की समस्याओं को समझने, समाधान खोजने और शोध के माध्यम से मानव संसाधन को सशक्त बनाने का जरिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, खेलकूद, योग, जिम जैसी सहशैक्षणिक गतिविधियों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

साथ ही शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं, नई शिक्षा नीति और स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के महत्व को रेखांकित किया। वक्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, वाचनालय, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, आंतरिक परिवाद समिति और एंटी रैगिंग तंत्र की व्यवस्था है। इससे छात्रों को सुरक्षित व अनुकूल माहौल मिलता है। बताया कि वार्षिक युवा महोत्सव, प्रतिभा अलंकरण समारोह और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का एकमात्र इग्नू अध्ययन केंद्र और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा सुविधा भी यहीं उपलब्ध है। अंत में डॉ. अनिल कुमार द्वितीय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. सचिन राघव, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. जुनैद आलम, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed