फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cold Storage Roof Collapse due to girder was fixed on the wall without support in sambhal

Cold Storage Collapse: बिना सपोर्ट के दीवार पर टिके थे गर्डर, भार न सह पाने से गिरी छत, अब तक 11 की मौत

Fri, 17 Mar 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 03:35 PM IST
सार

बदायूं सीमा पर संभल में कोल्ड स्टोर का चेंबर गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी है। बदायूं की एसडीएम बिसौली ने मौके जाकर घटनास्थल पर निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Cold Storage Roof Collapse due to girder was fixed on the wall without support in sambhal
कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं और संभल सीमा पर गुरुवार को कोल्ड स्टोर ढहने की वजह दीवार में सपोर्ट न होना बताई गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचीं बदायूं की बिसौली तहसील की एसडीएम निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिली हैं। कोल्ड स्टोर जहां छत तक चार चेंबर बनाए गए, उन्हें पिलर न लगाकर दीवार में ही फंसा दिया गया था। इससे छत गिरी तो पल भर में पूरा चैंबर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों में कुछ लोग बदायूं के रहने वाले थे। बचाव अभियान 24 घंटे बाद भी जारी है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बदायूं प्रशासन को सूचना मिली कि ओरछी चौराहे के पास कोल्ड स्टोर का एक चेंबर फट गया, जिससे तमाम लोग दब गए। सूचना मिलते ही एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा, सीओ बिसौली पवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि हादसा जहां हुआ है, वह इलाका संभल जिले में आता है, फिर भी सभी बचाव कार्य में जुट गए। 

विज्ञापन

दीवार में स्पोर्ट के नहीं थे पुख्ता इंतजाम 

एसडीएम ने चेंबर के निर्माण कार्य को देखा तो पता चला कि चार मंजिला चेंबर की सपोर्ट को दीवार के सहारे कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। लोहे के गर्डर दीवार में ही फंसा दिए गए थे। ऊपर से हर मंजिल पर कई टन आलू भंडारण था। इसलिए गर्डर हिले तो पूरा चेंबर ही भरभराकर गिर गया और उसमें काम कर रहे करीब 36 लोग दब गए। इसके बाद प्रशासन ने भी बचाव कार्य में अपनी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


Umesh Murder: साबरमती जेल में प्लान, 11 फरवरी को असद समेत 9 लोगों ने अशरफ से मिलकर दिया अंतिम रूप, 24 को मर्डर
 

Cold Storage Roof Collapse due to girder was fixed on the wall without support in sambhal
जेसीबी से हटाया गया मलबा - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम बिसौली ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला कि बिल्डिंग का जो भी भार था, उसकी सपोर्ट को दीवार के सहारे पिलर नहीं लगाए गए थे। दीवार में ही गर्डर फंसा दिए गए थे। गर्डर सपोर्ट मजबूत सपोर्ट पर टिके होते तो शायद यह हादसा नहीं होता। फिलहाल जो भी कार्रवाई है वह संभल प्रशासन ही करेगा। हम बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

तीन थानों का फोर्स और नौ जेसीबी भेजीं

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के बार्डर पर हुए हादसे के बाद स्थानीय प्रशासनिक मौके पर पहुंचा। एसडीएम ज्योति शर्मा ने नौ जेसीबी मलबा हटवाने के लिए मंगवाईं तो सीओ बिसौली पवन कुमार के निर्देश पर इस्लामनगर, फैजगंज बेहटा और बिसौली पुलिस को मदद के लिए लगाया गया।

बझेड़ा गांव के भी मजदूर फंसे

हादसे में देर शाम जब सभी मजदूरों के नामों का मिलान किया गया तो पता चला कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा के भी मजदूर वहां काम कर रहे थे, वह भी दबे हुए हैं। देर शाम तक बझेड़ा निवासी निवासी सोमपाल व नरोत्तम पल्लेदार के नाम सामने आए। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में बदायूं जिले के कितने लोग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed