फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पुल का लोकार्पण पर अब भी संपर्क मार्ग का काम पूरा नहीं

Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
नगरिया खनू पुल से गढ़िया रंगीन मार्ग की दशा। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज। नगरिया खनू में रामगंगा पर बने पुल का लाभ फिलहाल बदायूं और शाहजहांपुर जिले के 150 से ज्यादा गांवों को कम ही मिल सकेगा। इसका कारण पुल के संपर्क मार्ग और दातागंज-गढ़िया रंगीन मार्ग का निर्माण न होना है। बुधवार को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने नगरिया खनू पुल का लोकार्पण किया था।
विज्ञापन

रामगंगा पर यह पुल दातागंज तहसील के गांव नगरिया खनू से शुरू होकर लालपुर खादर पर निकलता है। पुल से चार किसी सीमा बदायूं और इससे आगे शाहजहांपुर की तहसील तिलहर के कस्बा गढ़िया रंगीन के अंतर्गत आती है। नगरिया खनू पर 46.81 करोड़ की लागत से 697.93 मीटर लंबे पुल का निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था। बदायूं की दातागंज और शाहजहांपुर की तिलहर तहसील के लोग लंबे समय से पुल की मांग कर रहे थे। दरअसल, बाढ़ के दिनों में दोनों ओर के 150 से ज्यादा गांवों का संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है। पुल न होने के कारण इन गांवों के विकास को भी रफ्तार नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुल का लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकार्पण किया, लेकिन लालपुर खादर की ओर अब तक न तो पुल की संपर्क मार्ग और न ही दातागंज-गढ़िया रंगीन मार्ग का निर्माण हो सका है। ऐसे में ग्रामीणों को पुल का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। दरअसल, पुल के उस पार चार किमी रोड बदायूं और उससे आगे शाहजहांपुर सीमा में आती हे। ऐसे में सड़क निर्माण लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लोनिवि मंत्री ने जाते वक्त जताई थी नाराजगी
पुल का लोकार्पण करने के बाद लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद इसी पुलिस से गढ़िया रंगीन होते हुए शाहजहांपुर की ओर रवाना हुए थे। उनके साथ कई अधिकारी भी थे। पुल पार करने के बाद जब उन्होंने दातागंज-गढिया रंगीन मार्ग की हालत देख कर नाराजगी जताई थी। संबंधित अधिकारियों को मार्ग निर्माण का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद संबंधित अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं।

-
सेतु निगम को पुल निर्माण का काम करना था जो पूरा हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को सड़क आदि काम करने हैं। पुल से चार किमी तक बदायूं और उससे आगे शाहजहांपुर जिले की सीमा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। सड़क निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
-आशीष कुमार, जेई सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed