{"_id":"617702727b345077495eab59","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly464134617","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरकानूनी काम करने वालों को सुधारने का काम करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरकानूनी काम करने वालों को सुधारने का काम करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले साल कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा और भोजपुर में चलाया गया अभियान एसएसपी को पसंद आया है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य समस्याग्रस्त गांवों के लोगों को भी मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। पुलिस गैरकानूनी काम करने वालों से मिलकर विकास की बात करेगी। गैरकानूनी कार्य करने वाले धंधा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ेंगे तो अपराध स्वयं कम होगा।
सहसवान सीओ अनिरुद्ध सिंह ने पिछले साल कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा और भोजपुर में ऐसे ही लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया था। यहां पहले अधिकतर लोग कच्ची शराब बनाकर बेचने या अन्य गलत धंधे करते थे। उस समय सीओ अनिरुद्ध सिंह उझानी सर्किल में तैनात थे। उन्होंने इन लोगों को सुधारने की पहल की। धीरे-धीरे इससे पूरा पुलिस प्रशासन और कई विभागों के अधिकारी जुड़ते चले गए। गांव के लोगों ने शराब बनाने के बर्तन अपने घरों से निकाल फेंके। उन्होंने प्रण लिया कि अब वे कभी ऐसा धंधा नहीं करेंगे। इस पर गांव में पंचायतघर, बरातघर, सार्वजनिक शौचालय, खेल मैदान और तमाम लोगों के निजी शौचालय भी बनवाए गए। महिलाओं को सिलाई मशीन, छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कई युवाओं को रोजगार दिया गया। इसी क्रम में अब एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी ऐसे अन्य गांवों में इस तरह का अभियान चलाने की बात कही है।
-
यहां होता है कच्ची शराब का धंधा
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरेली, दियोनी, मुल्लापुर, सुखौरा, बौरा फिरोजपुर, नौनी, पापड़ और कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम कुढ़ाशाहपुर, लखूपुरा, सरकी, सदाठेर, धनूपुरा, भोजपुर, भकौड़ा, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ैईयां, मीरा सराय और अलापुर थाना क्षेत्र का गांव कंचनपुर, सूरजपुर आदि।
विज्ञापन
-
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा में चलाया गया अभियान वास्तव में बहुत अच्छा था। हम उस गांव का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद जिले के अन्य समस्याग्रस्त गांवों में ये अभियान शुरू किया जाएगा। कानून का पालन नहीं करने वालों को सुधारकर मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, इससे अपराध भी कम होगा।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी