{"_id":"5d57071e8ebc3e89e362fbcf","slug":"chapemari-badaun-news-bly3725964138","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमुनि मिष्ठान भंडार के यहां पर छापेमारी, लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमुनि मिष्ठान भंडार के यहां पर छापेमारी, लिया सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रक्षाबंधन पर मिठाइयों, दूध, पनीर की ब्रिकी सबसे अधिक होती है। कुछ व्यापारी चंद पैसों के लालच में खाद्य पदार्थोँ की गुणवत्ता से समझौता कर लेते हैं, जो लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसी ही शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्रीमुनि मिष्ठान भंडार के यहां पर छापा मार कर पनीर का सैंपल भरा।
त्योहार के नजदीक आते दुकानों पर खाद्य पदार्थों की ब्रिकी जोरों पर होने लगती है। ऐसे में कुछ व्यापारी बढ़ती हुई मांग का फायदा उठाते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल शुरू कर देते हैं।, जिससे उन्हें चंद पैसों का फायदा मिलता है, लेकिन मिलावटी सामान लोगों की सेहत पर सीधा असर डालता है। ऐसे में त्योहार के आते ही विभागीय अधिकारी भी सक्रिय होकर लगातार छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन मिलावटखोर फिर भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मिलावट की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मिली थी। इसमें पता चला कि श्रीमुनि मिष्ठान भंडार के यहां पर पनीर बेचा जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता खराब है। इस पर खाद खुरक्षा अधिकारी देवकांत, राजीव कुमार ने पुलिस के साथ में मिलकर मिष्ठान भंडार के यहां पर छापामारी की, साथ ही पनीर का सैंपल भरा। विभाग की ओर सैंपल को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद में आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।