फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chances: Sun will come out, slight increase in temperature

धूप के साथ चेहरे भी खिले, किसानों और व्यापारियों की चिंता हुई कम

Thu, 13 Oct 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chances: Sun will come out, slight increase in temperature
मौसम खुला तो बाजार में बढ़ गई भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पांच दिन तक बारिश होने के बाद बुधवार को धूप खिलने के साथ लोगों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब मौसम खुला रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिन हुई लगातार बारिश जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नाले चोक होने की वजह से पानी सड़कों पर भर गया। जवाहरपुरी, शिवपुरम, छह सड़का, जोगीपुरा, नेकपुर, लोचीनगला समेत तमाम जगहों पर घरों और दुकानों तक में पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद बुधवार की सुबह की लोगों ने गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद भी लिया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम ऐसे ही बना रहेगा। धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि होगी। इधर, धूप खिलने का ही असर रहा कि जो तापमान पिछले शुक्रवार को अधिकतम 22.8 व न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस था तो बुधवार को अधिकतम 30.8 व न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का तापमान
06 अक्तूबर- अधिकतम 27.8, न्यूनतम 22.1
07 अक्तूबर-अधिकतम 22.8, न्यूनतम 21.8
08 अक्तूबर-अधिकतम 23.3, न्यूनतम 21.7
09 अक्तूबर- अधिकतम 24.3, न्यूनतम 22.7
10 अक्तूबर-अधिकतम 24.4, न्यूनतम 22.2
11 अक्तूबर-अधिकतम 30.8, न्यूनतम 22.8
12 अक्तूबर-अधिकतम 30.8, न्यूनतम 22.9
अक्तूबर में हुई 196.75 एमएम बारिश
जिले में अक्तूबर माह में हुई तेज बारिश ने सामान्य बारिश को काफी पिछले छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह छह बजे तक 13.25 एमएम, शनिवार सुबह तक 15.50 एमएम , रविवार सुबह 88 एमएम, सोमवार सुबह 75.25, मंगलवार सुबह 04.25 और बुधवार सुबह तक 0.50 बारिश हुई। ऐसे में छह दिन में कुल 196.75 एमएम बारिश हो गई, जबकि औसतन बारिश का आंकड़ा 28.20 एमएम का है।

बंद गोभी में बढ़ा ब्लाइट का खतरा
जिले में लगातार हुई बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसमें जहां धान की कटी फसल अधिकांश खराब हो गई, वहीं खड़ी धान की फसल पर भी बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। बुधवार को धूप निकलने की वजह से किसानों को कुछ राहत मिली है, लेकिन बारिश के बाद इस तेज धूप से बंदगोभी पर ब्लाइट का खतरा बढ़ गया है। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि बंदगोभी के अलावा आलू, मूंगफली, गाजर आदि जमीन की फसलों को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।

बारिश के बाद निकली तेज में भी छाता लेकर निकले लोग। धूप संवाद

बारिश के बाद निकली तेज में भी छाता लेकर निकले लोग। धूप संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed