फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother pilgrims on the full moon Faith played the plunge

जेठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 02 Jun 2015 07:44 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 02 Jun 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
Brother pilgrims on the full moon Faith played the plunge

कछला गंगाघाट पर जेठ पूर्णिमा पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने स्नान करके साधु-संतों को दान-दक्षिणा दी। पूजा-अर्चना भी की गई। इस दौरान गंगाघाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन

जेठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं में गजब की आस्था नजर आई। तड़के से जुटे महिला और पुरुषों ने डुबकी लगानी शुरू कर दी। स्नानार्थियों का रेला दोपहर बाद तक चला। हर-हर गंगे की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। महिलाओं ने घाट पर ही संकीर्तन किया।
विज्ञापन

बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। साधु-संतों को भोजन  कराके उन्हें दक्षिणा भी दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार भी  नगर पंचायत प्रशासन ने घाट पर पहले की तरह की इंतजाम कराए थे। उधर, घाट के  पास और सहसवान रोड पर लगे मेला में खासी भीड़ रही। मेला में बच्चों ने  खेलकूद और मनोरंजन के सामान की खरीदारी की। सहसवान रोड पर मेला दशहरा वाले  दिन शुरू हुआ था। देर शाम मेला का समापन भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने बचाए पीलीभीत के दो युवक
उझानी। जेठ पूर्णिमा पर पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने खासकर पुल के पिलर के पास  गंगा स्नान प्रतिबंधित रखा था, लेकिन पीलीभीत निवासी अजय (25) और उसका  दोस्त नो एंट्री जोन में पहुंच गए। उन्हें डुबकी लगाते वक्त हिचकोले आने  लगे, तो एक स्नानार्थी की नजर पड़ गई। शोर मचने पर पहुंचे प्राइवेट गोताखोरों ने दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।


इस बार भी खरे उतरे इंतजाम
उझानी।  सोमवती अमावस्या वाले दिन हुए हादसे के बाद से प्रशासन चौकन्ना है। खासकर श्रद्धालुओं को लेकर फूंक-फूंक कर कदम  उठा रही पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने दशहरा के बाद अब जेठ पूर्णिमा पर  भी अच्छे इंतजाम करके अग्नि परीक्षा में खरे उतरने का काम किया। सीओ सतीशचंद्र शर्मा ने घाट पर निगरानी की। कछला चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह और  नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान ने इसके लिए फोर्स और सहयोगी राजस्व कर्मियों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed