फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU Staged a Protest by Gheraoing the XEN's Office

Budaun News: एक्सईएन दफ्तर का घेराव कर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
BKU Staged a Protest by Gheraoing the XEN's Office
बिजली उपकेंद्र परिसर में धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
उझानी। मुजरिया फीडर से बहेड़िया गांव समेत आसपास इलाके के नलकूपों को नहीं जोड़े जाने और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं के साथ अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कार्यालय के बाहर ही धरना देने बैठ गए। करीब दो घंटे तक हंगामा और नारेबाजी के बाद उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता और इलाके के किसान वाहनों से मंगलवार पूर्वाह्न अधिशासी अभियंता एसपी गौतम के कार्यालय के बाहर इकट्ठे हो गए। उनके नारेबाजी करने के बाद भी काफी देर तक अधिकारी बातचीत के लिए बाहर नहीं निकले तो प्रदर्शनकारी उनके कार्यालय के बाहर टिनशेड में धरना देने बैठ गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तोमर ने कहा कि पिछले महीने बहेड़िया और चंदौरा समेत आसपास इलाके के निजी नलकूपों की लाइन मुजरिया फीडर से जोड़ने जाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद भी सभी नलकूपों की लाइन मुजरिया फीडर से नहीं जोड़ी गई। इसे लेकर उन्होंने लाइनमैनों की भूमिका पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक हंगामे के बाद अधिशासी अभियंता गौतम ने यूनियन के जिलाध्यक्ष समेत किसानों से वार्ता की। वार्ता के दौरान यूनियन के नेताओं ने किसानों की दिक्कतें भी बयां की। कहा- बिजली कटौती की वजह से मक्का समेत फसलें सूख रही हैं। आगे चलकर किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। अधिकारियों ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी धरनास्थल से उठने को तैयार हुए। प्रदर्शनकारियों में विकेश, श्रीपाल, अनिल ठाकुर, नेत्रपाल, राम अवतार, सिपट्टर सिंह, योगेंद्र सिंह, अजीत कुमार और मोहित कुमार आदि शामिल थे।


गर्मी बढ़ी तो हांफने लगे ट्रांसफॉर्मर, लगाए गए कूलर
तापमान में वृद्धि के साथ ही उझानी बिजली उपकेंद्र परिसर में 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर हांफने लगे हैं। इसके चलते कभी केबल जल जाती है तो कभी उनके फुंकने की आशंका बनी रहती है। ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने शहरी और देहात क्षेत्र की आपूर्ति से जुड़े 10 एमवीए के ट्रांसफॉमरों के पीछे कूलर लगवाए हैं। कूलर पूरे दिन चलते हैं।



सातवें दिन बदला गया पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर
उपकेंद्र परिसर में कस्बे की आपूर्ति से जुड़े ट्रांसफॉर्मरों में पांच एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफॉर्मर फेल हो गया था। इसके लिए विभागीय स्तर से उसी दिन कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। एसडीओ ने बताया कि पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर सुल्तानपुर से आ गया है। मंगलवार पूरे दिन उसकी टेस्टिंग की कई। अगले दिन से कस्बे के पांच फीडर की आपूर्ति एक साथ सुचारू हो जाने की उम्मीद है।

बिजली उपकेंद्र परिसर में धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

बिजली उपकेंद्र परिसर में धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed