फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   birdflu

बर्ड फ्लू का खतरा: 12 स्थानों से 80 पक्षियों के सैंपल लिए

Tue, 19 Jan 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
birdflu
बदायूं। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच सोमवार को भी वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की नौ टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर 80 पक्षियों के सैंपल लिए। सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए हैं। इससे पहले जिले में 14 जनवरी को अभियान चलाकर 326 पक्षियों के नमूने लेकर जांच को आईवीआरआई भेजे गए थे। इसी तरह 15 जनवरी को 151, सोलह तारीख को 58 और रविवार को 67 पक्षियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। हालांकि अब तक कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिला पीलीभीत में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद से जिले में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को पशु पालन विभाग की पांच और वन विभाग की चार टीमों ने सैंपलिंग की। इस दौरान जिले में 12 स्थानों से 80 पक्षियों के सैंपल लिए गए। इनमें मुर्गी और जंगली पक्षियों के सैंपल शामिल हैं। टीमों ने क्लोएकल के 47, ओरोफैरिंजीयल के 22 और सीरम के छह सैंपल जांच को भेजे हैं। बिसौली की टीम ने करनपुर और मुड़िया नसरुल नदी के पास से 15 पक्षियों के सैंपल लिए। दातागंज की टीम ने डिओरी बाग से पांच जंगली पक्षियों के सैंपल लिए। सदर की टीम ने 38, सहसवान की टीम ने 10, बिसौली की टीम ने 15 और बिल्सी की टीम ने 12 पक्षियों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अब तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीमें बर्ड फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। मांस और पोल्ट्री उत्पाद विक्रेताओं को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने बताया कि नौ टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। एक-दो पक्षियों की मौत का कारण सर्दी या अन्य हैं। अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed