फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bajrang Blaster and Sain Blaster reach the finals

Budaun News: बजरंग ब्लास्टर और साइन ब्लास्टर फाइनल में पहुंचीं

Tue, 25 Nov 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Blaster and Sain Blaster reach the finals
एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी।स्रोत एसोसिएशन
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जीएस हीरो जूनियर क्रिकेट प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले हुए। पहला मैच बजरंग ब्लास्टर और रॉयल चैलेंजर्स के बीच में हुआ। इसमें बजरंग ब्लास्टर ने 58 रन से जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच साइन ब्लास्टर और सुपर किंग के बीच में हुआ। इसमें साइन ब्लास्टर ने 38 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले मैच में बजरंग ब्लास्टर और रॉयल चैलेंजर्स आमने-सामने थे। बजरंग ब्लास्टर ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 202 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज आयुष कुमार ने 40 गेंदों में 72 रन की आक्रामक पारी खेली। इसमें तीन छक्के और 10 चौके शामिल थे।
विज्ञापन

कृष्णा सक्सेना ने 50 रन और अभिषेक कश्यप ने 27 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से हिमांशु और ओजस ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने शुरुआती छह ओवर में तेजी से रन जरूर बनाए, लेकिन पूरी टीम 18.3 ओवर में 144 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्ष मिश्रा ने 64 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि हिमांशु, ऋतिक और कृष्णनव छोटी पारियां खेल सके। बजरंग ब्लास्टर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। अंशुल चौहान ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए, कुणाल पाल ने दो विकेट लिए, जबकि अरुण, कृष्णा और गोविंद यादव को एक-एक विकेट मिला। बजरंग ब्लास्टर ने यह मैच 58 रनों से जीतकर लगातार तीसरी जीत हासिल की और छह अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया। आयुष कुमार को मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया।
दूसरे मुकाबले में साइन ब्लास्टर और सुपर किंग के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए साइन ब्लास्टर ने 18.5 ओवर में 156 रन बनाए। टीम के लिए सानिध्य यादव ने 22 रन, विशाल, दर्शन, हर्षित और लाज पटेल ने 16-16 रन बनाए। सुपर किंग की ओर से निशांत ने तीन विकेट, निष्कर्ष ने दो विकेट और ओम हरि व प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। तीन बल्लेबाज रन आउट भी हुए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग की टीम 15.4 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओम हरि यादव ने 23 गेंदों में 46 रन ठोकते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे। निष्कर्ष ने 17 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। साइन ब्लास्टर की ओर से लाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं सानिध्य यादव ने दो ओवर में सिर्फ नौ रन देकर तीन विकेट चटकाए।

लाज पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संगठन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि मैच की अंपायरिंग वसीम उल हसन और छोटू ने की। इस मौके पर रविंद्र सक्सेना, दीपक सक्सेना, युद्धवीर सिंह यादव, रोहित शर्मा, रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed