फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   award

अंशू, नितिन और गुरुशरण बाल रत्न घोषित, पुरस्कृत किया

Sun, 11 Oct 2015 08:03 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 11 Oct 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रतियोगिता में प्रथम 10 प्रतिशत बच्चों को अंतिम चरण के लिए चयनित किया गया। अंतिम चरण में बच्चों ने संबन्धित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायकों द्वारा तीन छात्र/छात्राओं को बाल रत्न घोषित किया। इसमें केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा अंशू गौतम प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र नितिन कुमार सिंह द्वितीय एवं केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा गुरुशरण कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतियोगियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र वाणिज्यकर सलाहकार समिति के सदस्य रजनीश गुप्ता ने प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के द्वारा मिशन विगत 15 वर्षों से बच्चों के लिए अनूठा कार्य कर रहा है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। इसके माध्यम में हमें अपने संस्कारों, महापुरुषों को जानने का अवसर प्राप्त होता है। मिशन के जिला संयोजक डॉ. अक्षत अशेष ने सभी विद्यालयों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह प्रतियोगिता बदायूं के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन ह,ै जिसके माध्यम से वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे देश में रौशन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रतियोगिता का कुशल निर्णय साहित्यकार एवं हिन्दी प्रवक्ता डा. शैलेंद्र कबीर ने किया। मिशन की ओर से अतिथियों का माल्यर्पाण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अशोक खुराना, दीपक सक्सेना, नरेश चंद्र शंखधार, अशोक सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, सुमित मिश्रा, इकबाल असलम, नवीन कुमार, भावेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed