{"_id":"114ad0ab9859747d0e9765272f9e3925","slug":"aryvir-team-extracted-environmental-sacrifice-life-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यवीर दल ने निकाली पर्यावरण यज्ञ रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यवीर दल ने निकाली पर्यावरण यज्ञ रैली
belsi
Updated Tue, 02 Jun 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले यज्ञ-महोत्सव 2015 के लिए मंगलवार को बिल्सी नगर में आर्य वीरदल एवं संस्कारशाला गुधनी के बच्चों ने पर्यावरण यज्ञ रैली निकाली।
विज्ञापन
मोहल्ला संख्या आठ में खाद व्यवसायी अजीत कुमार सक्सेना ने रैली का शुभारंभ कराया। रैली में बालक-बालिकाएं अपने हाथों में पर्यावरण की रक्षा के लिए अनेक संदेश देती हुई पट्टियां लेकर चल रहे थे। इनमें धरा बचाओ, वृक्ष लगाओ। धरा बचेगी-हम बचेंगे। गाड़ी धुंआधार चलाओ, एक पीपल का वृक्ष लगाओ। जिस घर में हरियाली है, उस घर में खुशहाली है। जैसे नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे। एक टोली भजन, वेद मंत्रों और गीता के श्लोकों का गान कर रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली के आचार्य दिनेश आर्य प्रशिक्षक के नेतृत्व में आर्यवीर-वीरांगनाएं अनेक आसन, स्तूप, लाठी संचाल एवं शारीरिक कला का प्रदर्शन कर रहे थे। महोत्सव आयोजक आचार्य संजीव रुप ने बताया तीन जून को गांव में 101 महिलाओं द्वारा वृक्षयात्रा निकाली जाएगी। शाम को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दिनेश चंद्र हनी ने जलसेवा की। अगरपाल सिंह, प्रियंका आर्य, ईशा आर्य, मोना, तृप्ति, साक्षी, तानिया, सत्यम आर्य, प्रश्रेय, गोपाल आर्य, संजीव श्रीवास्तव, अतुल चौहान, दीपक सिंह, नेत्रपाल, माखन लाल, साहब सिंह, उमंगराज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन