फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Approach road of bridge caved in, people of 40 villages fear accident

Budaun News: पुल का एप्रोच रोड धंसा, 40 गांवों के लोगों को हादसे का डर

Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Approach road of bridge caved in, people of 40 villages fear accident
राजपाल।
सिलहरी। बदायूं-बिल्सी मार्ग को जोड़ने वाला अन्नी गांव के पास बना पुल पहले से ही जर्जर है, अब उसका एप्रोच रोड भी धंस गया है। करीब 40 गांव के लोगों का आवागमन इस पुल से रहता है। एप्रोच मार्ग धंसने के कारण अब यहां वाहनों को बड़ी सावधानी से निकाला जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने अभी तक ध्यान नहीं दिया। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बदायूं-मुरादाबाद हाईवे और बदायूं-बिल्सी मार्ग को जोड़ने के लिए वर्ष 2004 में सोत नदी पर अन्नी गांव से पहले पुल बनवाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सिलहरी से बिल्सी मार्ग पर पहुंचने के लिए इस पुल से जाने पर करीब दस किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। यही वजह है कि पुल पर दिन भर में एक हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन इसी पुल से ग्रामीण क्षेत्र में स्थित दर्जनों स्कूली वाहन बच्चों को लेकर गुजरते हैं। पुल पर एक तरफ एप्रोच रोड धंस गई है। आगे जाकर सड़क टूट गई है। ग्रामीणों ने बताया कुछ दिन पहले स्कूली बच्चों से भरी बस यहीं गड्ढे में गिरने से बची थी। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल के एप्रोच रोड पर गहरे गड्ढे होने की वजह से सबसे अधिक खतरा स्कूल जाने वाले बच्चों को है। दो बार यहां वाहन पलटने से बचे हैं। शुक्रवार को भी चालक ने वाहन को पलटने से बचा लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले भी बस पलटने से बच गई। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए- हरवेंद्र सिंह, सनाय



पुल की हालत देखकर बरसात से पहले ही इसकी शिकायत डीएम से की गई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। अगर हादसा हो जाता है जिम्मेदारी किसकी होगी। यह बड़ा सवाल है। -योगेश पटेल, सनाय

पुल को बने 20 साल पूरे हो गए हैं । ऐसे में पुल जर्जर हालत में है। इसका निर्माण होना चाहिए। जनप्रतिनिधि भी नहीं देख रहे हैं। उन्हें यहां दूसरा पुल बनवाने या फिर इसकी मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों व शासन में पैरवी करनी चाहिए। - राजपाल सिंह फौजी, सनाय


अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ या फिर विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो सोमवार को ग्रामीण इकठ्ठे होकर डीएम से मुलाकात कर पुल निर्माण कराने की मांग करेंगे।-राकेश सिंह, सनाय

राजपाल।

राजपाल।

राजपाल।

राजपाल।

राजपाल।

राजपाल।

राजपाल।

राजपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed