{"_id":"6a2e6ace7441beae3a09ad7b","slug":"amar-ujala-foundation-people-donated-blood-in-badaun-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: बदायूं में लोगों ने किया 'महादान', एक परिवार ने किया सामूहिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: बदायूं में लोगों ने किया 'महादान', एक परिवार ने किया सामूहिक रक्तदान
Sun, 14 Jun 2026 02:32 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:32 PM IST
सार
अमर उजाला और जिला अस्पताल ने रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें सचिन गुप्ता के परिवार के छह सदस्यों ने रक्तदान किया। इनके अलावा कई लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
सचिन गुप्ता ने परिवार के साथ किया रक्तदान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। एक परिवार ने सामूहिक रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। परिवार के छह लोगों ने रक्तदान किया। परिवार के सदस्यों ने मिलकर अब तक 100 से अधिक बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
सचिन गुप्ता अपने परिवार के साथ रक्तदान शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अब तक 54 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी पत्नी जूली गुप्ता 37 बार रक्तदान कर चुकी हैं। वहीं उनके बेटे कार्तिकेय गुप्ता सात बार रक्तदान कर चुके हैं। इस बार कार्तिकेय गुप्ता की पत्नी अंशिका गुप्ता ने पहली बार रक्तदान किया।
विज्ञापन
अमर उजाला ने दिए प्रशस्ति पत्र
सचिन गुप्ता की बेटी साधना गुप्ता ने भी पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। फर्रुखाबाद से आई उनकी भतीजी निष्ठा ने भी पहली बार रक्तदान किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। परिवार के छह सदस्यों द्वारा किए गए। इसके अलावा कई लोगों ने दूसरों की जान बचाने के लिए महादान किया। अमर उजाला की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन