फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Tue, 19 Jan 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। सोमवार देर शाम एआरटीओ दफ्तर के नजदीक एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शर्की निवासी रणवीर सिंह (50) सोमवार शाम अपनी ननिहाल गुराई गांव जा रहे थे। बाइक पर पीछे उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी बैठीं थीं। बताते हैं कि उनकी ननिहाल भट्ठा वाले रवि के घर में हैं। सोमवार शाम उनके भट्ठे में आग डाली गई थी। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक बिल्सी रोड पर एआरटीओ चौराहे से आगे पहुंची थी कि उसी दौरान सामने आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे शेखूपुर चौकी इंचार्ज आकाश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने दंपती को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने रणवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। जबकि उनकी पत्नी का इलाज शुरू करा दिया गया है। इधर, पुलिस ने पिकअप अपने कब्जे में ले ली है। चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed