{"_id":"5e3dc11d8ebc3ee5d21f8819","slug":"accident-badaun-news-bly3950149178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाधा और उघैती में सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाधा और उघैती में सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
बदायूं। नाधा और उघैती मेें अलग- अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। नाधा में जहां अज्ञात वाहन ने एक वृद्घ को टक्कर मार दी वहीं उघैती में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों हादसे शुक्रवार देर शाम हुए।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव जयठुनिया निवासी पप्पू (32) पुत्र नत्थू शुक्रवार शाम बाइक से किसी काम से घर से निकला था। गांव से बाहर निकलते ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि हादसे के वक्त पप्पू हेलमेट नहीं लगाए था।
नाधा। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रफतपुर बंजरा निवासी लायकराम (65) उघैती क्षेत्र के ग्राम कोठा अपने ससुर लल्लू सिंह की तेरहवीं खाने गए थे। जहां से लायकराम अपने परिवार की दो लड़कियों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में नाधा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में लायकराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोनों लड़कियां घायल हो गईं। उस वक्त लायकराम हेलमेट नहीं लगाए थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जबकि वृद्घ के शव को जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया है।