फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A moving car caught fire on the Badaun-Bijnor highway

Budaun News: बदायूं-बिजनौर हाईवे पर चलती कार में लगी आग

Sun, 22 Sep 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire on the Badaun-Bijnor highway
​बिल्सी हाईवे पर आग से जलती कार। संवाद
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार दौड़ रही कार में अचानक आग लग गई। कार को जलता देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने कार में सवार सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चंद मिनट में कार पूरी तरह आग में जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि बदायूं की ओर से एक कार तेज गति से बिल्सी की ओर जा रही थी। हाईवे पर स्थित गांव हैदलपुर-रायपुर के बीच कार में अचानक आग लग गई। उसमें सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। आग की लपटों और धुएं को देख आसपास के खेतों में काम कर रहे दर्जनों ग्रामीण दौड़ कर कार की ओर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने कार में सवार कस्बा बिसौली निवासी मनोज कुमार अग्रवाल, जयसिंह अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, अंकित दिवाकर, मनोज ठाकुर को बाहर निकालने के लिए आगे की खिड़की का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद सभी को बाहर निकाला। चंद मिनटों में कार पूरी तरह जल गई। हाईवे पर कार में आग लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर खड़े होकर जलती हुई कार को देखते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कार सवार लोग दूसरी गाड़ी से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed