फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A fire in the house caused damage worth two lakh rupees, and two goats were also burned.

Budaun News: मकान में आग लगने से दो लाख की क्षति, दो बकरियां भी जलीं

Thu, 05 Feb 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A fire in the house caused damage worth two lakh rupees, and two goats were also burned.
फैजगंज बेहटा गांव में आग लगने के बाद महान के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
फैजगंज बेहटा। नूर नगर कौड़िया में मोहम्मद नवी पुत्र छुट्टन के मकान में लगी आग से उनके लड़के को दहेज में मिला सामान और लड़की की शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान में बंधी चार बकरियों में से दो जिंदा जलकर मर गईं। इस अग्निकांड में करीब दो लाख की संपत्ति जल गई। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव नूर नगर कौड़िया निवासी मोहम्मद नवी घटना के समय शब-ए-बरात पर रात लगभग 11 बजे परिवार के साथ पास ही बुजुर्गों के कब्रिस्तान पर गए थे। इस दौरान उन्होंने घर रोशन करने के लिए मोमबत्तियां भी जलाई हुईं थीं। माना जा रहा है कि उनमें से ही किसी जलती मोमबत्ती के गिर जाने से मकान में आग लगी होगी।
विज्ञापन

मोहम्मद नवी की लड़की की इसी माह शादी है, जिसके लिए घर में सामाना जुटाया जा रहा था। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही बेटे की शादी हुई थी। उसकी शादी का दहेज भी घर में रखा हुआ था। आग लगने से सारा सामान जल गया। मकान में चार बकरियां भी बंधी थीं, आग लगी तो दो बकरियों को तो बचा लिया गया, लेकिन दो जिंदा जल गईं। पीड़ित के अनुसार, करीब दो लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारण मकान से निकले धुआं और लपटों को देख लोगों ने शोर मचा दिया। तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। गृह स्वामी भी कब्रिस्तान से परिवार समेत लौट आए। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया। दो घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed