फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   50 shops razed to the ground without any protest on the first day

Budaun News: बगैर विरोध पहले दिन 50 दुकानें जमींदोज

Tue, 10 Oct 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
50 shops razed to the ground without any protest on the first day
दातागंज में मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ते कर्मचारी। संवाद
दातागंज। अरेला मोहल्ले की अवैध दुकानों पर लंबे इंतजार के बाद तहसील प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चलवा दिया। पहले दिन बगैर विरोध के करीब 50 दुकानें जमींदोज कर दी गईं। इनमें दो धर्मस्थलों की नौ दुकानें भी शामिल हैं। अवैध निर्माण तोड़ने में दो और मलबा उठाने के लिए एक जेसीबी लगाई गई थी। मंगलवार को भी सुबह से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। अभी 200 दुकानें और गिराई जानी हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और सीओ कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह भी कोतवाली से पुलिस बल लेकर पहुंच गए। पीएसी के कुछ जवानों को भी मौके पर बुला लिया गया था। नगर पालिका प्रशासन से तीन जेसीबी मंगवाकर कार्रवाई शुरू दी गई। हालांकि, एक सप्ताह पूर्व मिले अल्टीमेटम के बाद सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें पहले ही खाली कर ली थीं। इसलिए अभियान के दौरान टीम को दिक्कत नहीं आई। कुछ दुकानदार अंतिम समय तक दुकानें बचाने के लिए अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी मेहनत काम नहीं आई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारी और कस्बे के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया। अधिकारियों का कहना था कि पूरा अतिक्रमण टूटने के बाद शाहजहांपुर रोड काफी चौड़ी हो जाएगी। लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी। आवागमन भी बढ़ जाएगा। अभियान के दौरान मस्जिद की चार दुकानें और देवी मंदिर की पांच दुकानें भी गिरा दी गईं। तहसील प्रशासन के अनुसार जब तक चिह्नित दुकानें ढहाई नहीं जाती तब तक यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलर गिरने से बिजली का खंभा झुका, हादसा बचा : सोमवार को कार्रवाई के दौरान एक दुकान का पिलर बिजली के खंभे पर जा गिरा, जिससे खंभा झुक गया। बताते हैं कि अभियान शुरू करने से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। अभियान के खत्म होने के बाद खंभा भी ठीक करा दिया जाएगा।


एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के अरेला मोहल्ले में कार्रवाई पूरी होने के बाद सड़क भी ठीक करा दी जाएगी। इससे कस्बे के लोगों को ही फायदा होगा। दुकानदारों को भले ही अभी नुकसान दिखाई दे रहा है लेकिन आगे चलकर उन्हें इसका लाभ दिखेगा।

दातागंज में मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ते कर्मचारी। संवाद

दातागंज में मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ते कर्मचारी। संवाद

दातागंज में मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ते कर्मचारी। संवाद

दातागंज में मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed