{"_id":"5c39e79cbdec22739f755f01","slug":"41547298716-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़े के काटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़े के काटने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीड़े के काटने से युवक की मौत
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत में तीन दिन पहले गेहूं की फसल मे सिंचाई करते समय विषैले कीड़े के काटने से अचेत युवक की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज मैनपुरी में चल रहा था।
बुटला दौलत निवासी नेकसू का 27 वर्षीय बेटा नन्हे उर्फ विजय गुरुवार अपने भाई विनोद के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई करने पहुंचा था। सिंचाई करते समय उसे किसी विषैले कीट ने काट लिया। कीट को नन्हें देख नहीं पाया था। वह अचेत होने लगा तो परिजनों ने पहले उसका बदायूं फिर बरेली में इलाज कराया। शुक्रवार को उसे मैनपुरी के सैफई एम्स में भर्ती कराया लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। भाई विनोद ने बताया कि शनिवार तड़के नन्हे की मौत हो गई। नन्हे की पिछले 14 दिसंबर को शादी हुई थी। ब्यूरो