{"_id":"5b92c27c867a557ff9673a6e","slug":"171536344700-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर मे धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर मे धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 42
नगर मे धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
ककराला में जगह-जगह हुए भंडारे, झांकियों को देखने के लिए जुटी रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
ककराला। नगर मेें शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा मंदिर श्री भोले बाबा धाम से शुरू होकर नगर के मोहल्ला साहूकारा, घास बाजार, मेन बाजार, पीतमलाला की गली से होती हुई चौपाल पहुंची। वहां से गढ़ी मोहल्ला होकर भोले बाबा धाम लौटकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने मिष्ठान और फलों का वितरण किया। शोभायात्रा में शामिल स्वरूपों ने नगर वासियों का मन मोह लिया। नगर के चौराहों और तिराहों पर झांकियों के देखने वालों की भीड़ लगी थी। लोग घंटों भगवान श्रीकृष्ण की पालकी के दर्शन का इंतजार करते रहे। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, वीर बजरंगी, वासुदेव आदि झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा की अगुवाई मंदिर के महंत रघुवर दास महाराज ने की है।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस मौके पर मुकेश राठौर, मुन्नालाल राठौर, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नीरज गुप्ता अशोक गुप्ता, रामसनेही शर्मा, नेक्सु असबाल , विजेन्द्र सागर आदि मौजूद रहे।