फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 more dies due to fever

बेकाबू बुखार ने बदायूं में और 20 लोगों की जान ली

Sat, 08 Sep 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 08 Sep 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू बुखार ने जिले में 20 और लोगों की जान ले ली। मरने वालों में सात बच्चे भी हैं। जिले में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 99 हो गई है। बुखार का सबसे ज्यादा प्रकोप दातागंज तहसील क्षेत्र में है।
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों जगत, समरेर और दातागंज को संवेदनशील घोषित किया जा चुका है। जगत ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में बुखार से 12 लोगों की मौत हो गई। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर दवाएं बांटीं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य टीमों के साथ कई गांवों में जाकर मरीजों को हाल जाना।
विज्ञापन

बुखार से मरने वालों में ग्राम पड़ौलिया निवासी सूरजपाल का बेटा संजीव (11), हरीश चंद्र का बेटा सोनू (10), ग्राम आलमपुर निवासी लालमियां का बेटा उसैदुल (15), ग्राम खुनक निवासी हेमराज (45), ग्राम कमालपुर निवासी हरीराम का बेटा विकास (14) के अलावा सर्वेंद्र (24) पुत्र सौदान सिंह और इसी गांव की रामबेेटी (70), ग्राम चंदन नगर खरैर निवासी रामचंद्र की बेटी रुकमणि (13), ग्राम घुमरईया निवासी फूला देवी (35), नेमवती (40), ग्राम तिगुलापुर निवासी सुरेंद्र (50), ग्राम मोहम्मदगंज सुलरा निवासी रामऔतार का बेटा सूरज (15) की भी बुखार से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सालारपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सेमरमई निवासी अफसर अली (55) की गुरुवार रात बुखार से मौत हुई तो इसी ब्लॉक के ग्राम वनगढ़ निवासी नूरजहां (34), दातागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में कक्षा 11 की छात्रा रजनी (17) की गुरुवार रात बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। वजीरगंज ब्लॉक के ग्राम कल्लिया काजमपुर निवासी भानु प्रकाश (55) और आसफपुर ब्लॉक के ग्राम टोडरपुर निवासी अवधेश (17) ने भी गुरुवार रात दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed