फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिनावर में खुलेगा राजकीय इंटर कालेज, मिली स्वीकृत

बिनावर में खुलेगा राजकीय इंटर कालेज, मिली स्वीकृत

Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिनावर में खुलेगा राजकीय इंटर कालेज, मिली स्वीकृत
बिनावर में खुलेगा राजकीय
विज्ञापन

इंटर कॉलेज, मिली स्वीकृत
शहर विधायक के प्रयास रंग लाए, दो करोड़ की आएगी लागत
क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों के बच्चों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिनावर में जल्द ही राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना हो जाएगी। सिटी विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंटर कॉलेज को स्वीकृत कर दिया है। दो करोड़ से ज्यादा की धनराशि से इसका भवन बनेगा। जल्द ही भूमि का चयन कर लिया जाएगा। इस कॉलेज के बनने से बिनावर क्षेत्र के करीब 50 गांवों के बच्चों को लाभ मिलेगा।
बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बिनावर क्षेत्र की जनता के लिए शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अच्छी खबर दी है। वर्षों से इस क्षेत्र की जनता बिनावर में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना कराने की मांग करती आ रही थी। चुनाव के दौरान महेश चंद्र गुप्ता ने जनता से वायदा किया था यदि वह जीतते हैं और सूबे में बीजेपी की सरकार बनती है तो निश्चित तौर पर उनकी इस प्रमुख मांग को पूरा किया जाएगा। जनता के इस वायदे को पूरा करने को पिछले दिनों भाजपा विधायक श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिनावर में राजकीय इंटर कॉलेज खुलवाने को मिलकर पत्र सौंपा था। उन्होंने क्षेत्र की पूरी स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। कहा था कि इस क्षेत्र के बहुत से बच्चे हर साल कक्षा आठ पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। लिहाजा, बिनावर में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विधायक के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

विधायक महेश चंद्र ने बताया कि अब बिनावर में जल्द ही राजकीय इंटर कॉलेज को भूमि का चयन कर लिया जाएगा। इसके भवन निर्माण पर दो करोड़ से ज्यादा की धनराशि के व्यय होने का अनुमान है। श्री गुप्ता ने कहा कि जीआईसी के खुल जाने से इस क्षेत्र के गरीब बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। जल्द ही शासन से धनराशि स्वीकृत करा दी जाएगी। बोले-उनका प्रयास रहेगा कि शैक्षिक सत्र 2019 में इस कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू हो जाए। इसके लिए वह शिक्षामंत्री से भी मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
बिनावर में राजकीय इंटर कॉलेज बनाने के शासन से स्वीकृति मिल गई है। धनराशि जारी होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed