{"_id":"5b92c272867a557f592990aa","slug":"111536344690-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 वें गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से 15वें गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणेश सेवा मंडल की मुख्य शाखा और उनके महिला संगठन, युवा विंग को जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। इस बार भगवान गणेश की नौ फुट की मूर्ति और 108 छोटी गणेश मूर्तियां आगरा से आ रही हैं। बारिश को देखते हुए इस बार पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, मनोज वैश्य, सुनील वार्ष्णेय, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री पीपल बाबा मंदिर पर तृतीय श्री गणेश महोत्सव 13 सितंबर से धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर यहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव के मुख्य आयोजक मेहुल वार्ष्णेय ने बताया कि 13 सितंबर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव यहां बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। पहले दिन 13 सिंतबर को सुबह नौ बजे भगवान गणेश जी की प्रतिमा का अभिषेक कर स्थापित किया जाएगा। 14 को यहां भजन संध्या, 15 को महा आरती और 16 को नगर में एक भव्य शोभायात्रा सुबह 11 बजे से दो बजे निकाली जाएगी। उसके बाद प्रतिमा का कछला जाकर विसर्जन किया जाएगा। साथ ही कछला घाट पर एक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो