{"_id":"5b916f42867a557f6249f22b","slug":"111536257858-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की टूटी फर्श देख डीएम का मूड बिगड़ा, प्रधान को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की टूटी फर्श देख डीएम का मूड बिगड़ा, प्रधान को लगाई फटकार
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की टूटा फर्श देख डीएम का मूड बिगड़ा, लगाई फटकार
पोषाहार दिवस न मनाने पर डीपीओ का जवाब-तलब
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार गुरुवार को अचानक जोरी नगला प्राथमिक विद्यालय जा पहुंचे। स्कूल का टूटी फर्श और गंदगी देखकर डीएम ने ग्राम प्रधान को कड़ी फटकार लगाई। कहा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्श में टाइल्स लगवाएं। विद्यालयों में टूटे फूटे खिड़की दरवाजे सभी सही कराएं जाए। वर्कर, सहायिका ने बताया कि डीपीओ के कहने पर पोषाहार दिवस नहीं मनाया गया। इसको लेकर डीएम ने डीपीओ के जवाब तलब के निर्देश दिए हैं।
डीएम जब प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो वहां पर उन्होंने बच्चों से यूनिफार्म के बारे में जानकारी ली। इस पर बच्चों ने बताया कि यूनिफार्म आ चुकी है, अभी तक वितरित नहीं की गई। यूनिफार्म देखने के बाद में डीएम ने उसे घटिया क्वालिटी का बताते हुए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि तत्काल यूनिफार्म वापस करें। साथ ही कपड़ा खरीद कर अच्छी क्वालिटी की यूनिफार्म बनवाकर बच्चों को वितरित की जाए। डीएम के आंगनवाड़ी केंद्र पर वर्कर, सहायिका से पोषाहार वितरण न होने का कारण पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि डीपीओ के कहने पर पांच सितंबर को पोषाहार दिवस नहीं मनाया गया और न ही पोषाहार का वितरित किया गया है। इस पर डीएम ने डीपीओ का जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
वहीं विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास घूरा पड़ा होने पर तुंरत जेसीबी से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बिजली महज 6 से 7 घंटे मिल पा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसका एक रजिस्टर बनाएं। इसमें बिजली आने का समय दर्ज किया जाए। क्योंकि गांव में 18 घंटे शासन से निर्धारित किया गया है।