{"_id":"49bffeac14df4f5b0d58f81b2f479626","slug":"11-trainee-teachers-found-missing-report-submitted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 प्रशिक्षु शिक्षक मिले नदारद, आख्या सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 प्रशिक्षु शिक्षक मिले नदारद, आख्या सौंपी
Kadrchauk
Updated Tue, 02 Jun 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बीआरसी केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान 11 प्रशिक्षु शिक्षक नदारद पाए गए। इसके अलावा देर से बीआरसी केंद्र खुलने पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
जिला समन्वयक प्रशिक्षण गौरव सक्सेना ने कादरचौक बीआरसी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां फोर्थ क्लास के समय से न आने पर बीआरसी केंद्र देर से खुला। वहीं देखा तो 11 प्रशिक्षु शिक्षक भी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। डीसी सक्सेना ने इसे लापरवाही मानते हुए आख्या बीएसए के समक्ष सौंप दी है। वहीं सभी को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी। गौरव सक्सेना ने बताया कि इसमें 73 प्रशिक्षु शिक्षक ऐसे हैं जिनका तीन माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। वहीं 12 ऐसे हैं जिनका तीन माह का प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन