Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman and Three Others Drown During Ganga Bath in Bijnor; 12-Year-Old Girl Rescued, Search for Three Continues

बिजनौर में हादसा: गंगा स्नान के दौरान महिला समेत चार डूबे, 12 साल की दिव्यानी को बचाया; तीन की तलाश जारी

Tue, 24 Nov 2026 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2026 04:19 PM IST
सार

नजीबाबाद के रम्पुरा निवासी परिवार के चार सदस्य नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान करते समय डूब गए। इनमें 12 वर्षीय दिव्यानी को बचा लिया गया, जबकि 22 वर्षीय डॉली, 17 वर्षीय सूरज और 16 वर्षीय हर्षित की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Woman and Three Others Drown During Ganga Bath in Bijnor; 12-Year-Old Girl Rescued, Search for Three Continues
मौके पर पुलिस व गोताखाेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान के दौरान नजीबाबाद के एक परिवार के चार सदस्य गंगा में डूब गए। इनमें 12 वर्षीय बालिका दिव्यानी को बचा लिया गया, जबकि महिला सहित तीन लोगों की तलाश जारी है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा निवासी परिवार के सदस्य दिन में करीब 12 बजे नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। इसी दौरान 22 वर्षीय डॉली उर्फ गुड़िया पत्नी अरविंद कुमार, 17 वर्षीय सूरज उर्फ छोटू पुत्र राजू सैनी, 16 वर्षीय हर्षित पुत्र प्रमोद और 12 वर्षीय दिव्यानी पुत्री संजीव गंगा में डूब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मेरठ से उजैद गिरफ्तार; पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिव्यानी को बचाया, तीन की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बालिका दिव्यानी को बचा लिया। वहीं, डॉली, सूरज और हर्षित का पता नहीं चल सका। गोताखोरों को गंगा में उतारकर तीनों की तलाश कराई जा रही है। डूबने वाले सभी लोग आपस में संबंधी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, एडीएम अंशिका दीक्षित और एसडीएम प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंच गए। अधिकारी राहत और तलाश अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

एनडीआरएफ टीम नहीं पहुंचने पर परिजनों में रोष
घटना के करीब तीन घंटे बाद भी एनडीआरएफ या अन्य विशेष टीम को तलाश अभियान में नहीं लगाए जाने से परिजनों में नाराजगी है। परिजन तीनों की तलाश के लिए तेज प्रयास करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल गोताखोरों की मदद से गंगा में खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed