{"_id":"672cf712d05a65ceb80a8bbf","slug":"vidur-kuti-ganga-fair-six-police-station-in-charges-will-take-responsibility-of-security-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-135292-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदुर कुटी गंगा मेला: छह थाना प्रभारी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदुर कुटी गंगा मेला: छह थाना प्रभारी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/गंज दारानगर। विदुरकुटी के सामने गंगा घाट पर लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। जिला पंचायत की ओर से मेले के मुख्य मार्ग, बाजार की सड़क, गंगा मेले में तंबू लगाए जा रहे हैं। गंगा स्नान मेले की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाएं जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए कई जोन व सेक्टर में बांटा गया है।
विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला पंचायत की ओर से मेले की तैयारी की जाती है। गंगा स्नान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 400 हैंडपंप, सात पंपिग सेट, 100 शौचालय तथा गंगा घाट पर महिलाओं के लिए स्नान घर बनाएं जाएंगे।
पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मेला परिसर में मुख्य चौराहा, मीना बाजार मेले का मुख्य द्वार, गंगा घाट, पार्किंग स्थल, वाॅच टावर आदि स्थानों पर सैकड़ों से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
n एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था : एसपी अभिषेक झा ने पुलिस के अधिकारियों के साथ मेले में पार्किंग व्यवस्था, रूट तथा मीना बाजार की सुरक्षा तथा स्नान घाट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित फोर्स तैनात करने की दिशा- निर्देश दिए। मेले की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। इसमें कैमरों का कंट्रोल रूम मेला थाने में रहेगा। कंट्रोल रूम में 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ा